Monday, April 8, 2013

IPL आ गया ।


IPL आ गया ।
अब तो ...
देशवासियों के समय का उद्धार होगा ही ।

सट्टे लगेंगे ही ।
गुजराती कमाएंगे ही ।
दारू चलेगी ही ।
छात्र पियेंगे ही ।
बाप की कमाई सट्टे में डूबायेंगे ही । 
IIT इम्तिहान डूबोयेंगे  ही ।

माल्या दारू पीते दिखेगा ही ।
देशवासी माल्या की तरह जीने को ललचायेंगे ही ।

रूस की अर्ध नग्न चीयर लीडर्स अपने मादक झटके दिखाएंगी ही ।
फॅमिली वाले चार या छे पड़ने पे शर्माएगी ही ।
चीयर लीडर्स को चुपचाप देख के अनदेखा करने की कोशिश करेंगे ही।

फिल्म सितारे मैच देखते हुए दिखेंगे ही ।
उनको पेमेंट मिलेगा ही ।

खिलाडी ज्यादा पैसे में बिकने के लिए जी जान लगायेंगे ही ।
क्रिकेट ताक़ पे रखा जायेगा ही ।
मैच के बाद रेव पार्टी में जायेंगे ही ।

विज्ञापन जोर आजमाएंगे ही ।
हर दो मिनट में बोर करने आएंगे ही ।
पेप्सी कोला कितना ज़रूरी है यह तो बताएँगे ही  |

शिल्प जीरो फिगर दिखाएगी ही ।
नीता उछलेगी  ही । हरभजन को गले लगाएगी ही ।
सिद्धू पकायेगा ही  |

कारपोरेट का काला धन सफ़ेद होगा ही ।
अर्थ व्ययस्था का कद्दू कटेगा ही ।
उप्पर वालों को परसाद बटेगा ही ।
और शरद पवार को कट तो मिलेगा ही ।

पार्टियाँ चलेंगी ही ।
खिलाडी, नेता, और कारपोरेट लीडर्स,  मॉडल्स के साथ दारू पी के नाचेंगे ही ।
फिर होटल के कमरे में पकडे जायेंगे ही ।
अपनी बीबी से मार खायेंगे ही ।

सचिन का जयकारा लगेगा ही ।
वो दौड़ने की कोशिश करेगा ही ।
एक और बंगले का पैसा जमा करेगा ही ।

मीडिया में आईपीएल छाया रहेगा ही ।
दो महीने तक ज़रूरी मुद्दों की उपेक्षा होगी ही ।
जनता खिलाडियों के शौर्य, और न्रित्यांग्नाओं के सर्वागींण दर्शन से भ्रमित होगी ही ।

आईपीएल का मेला हिट होगा ही ।

देश भाड़ में जायेगा ही ।